भारत के इतिहास का हर एक दिन स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास की किताब में लिखा जा चुका है। यहाँ पर पैदा होने वाले शूरवीरों की कहानी सुनने वालों को जीवन की एक नयी दिशा प्रदान करती है। यही नहीं इन सभी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी मार्गदर्शन से कम नहीं है।
भारत पहली बार जीता था क्रिकेट का विश्व कप :
- 25 जून 1983 भारतीय क्रिकेट के इतिहास का वह स्वर्णिम पह रहा जब पहली बार विश्व विजेता बना।
- 1983 विश्व कप का तीसरा संस्करण था, जिसे इंग्लैंड ने ही होस्ट किया था।
- टूर्नामेंट का फाइनल भारत और वेस्ट इंडीज के बीच था।
- कप्तान कपिलदेव की अगुवाई में भारतीय टीम ने दो बार की विश्व विजेता वेस्ट इंडीज को हरा दिया।
- भारतीय टीम ने लार्ड्स के मैदान पर वेस्ट इंडीज को 43 रनों से हरा कर ये खिताब अपने नाम किया।
अन्य कुछ झलकियाँ :
- 1529 में आज ही के दिन मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
- 1908 में आज ही के दिन देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी (महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ) का जन्म हुआ था।
- 1931 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ था।
- 1932 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
- 1974 में आज ही के दिन बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
- 1975 में आज ही के दिनन भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
- 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
- 1977 से आज के दिन को आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#25 June 1983 Cricket World Cup
#25 June 1983 Indian cricket
#25 June 1983 World Cup
#25 जून 1983 क्रिकेट विश्वकप
#25 जून 1983 भारतीय क्रिकेट
#25 जून 1983 विश्व कप
#25th june historical events
#cricket world cup
#historical events of india
#India wins world champions for the first time
#todays day in histor
#क्रिकेट वर्ल्ड कप
#भारत पहली बार बना विश्व विजेता