भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

विजय दिवस आज :

  • प्रत्येक वर्ष ’26 जुलाई’ को विजय दिवस मनाया जाता है।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मई के महीने में कश्मीर के कारगिल ज़िले से प्रारंभ हुआ था।
  • भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 के ही दिन नियंत्रण रेखा से लगी कारगिल की पहाड़ियों पर कब्ज़ा जमाए आतंकियों और उनके वेश में घुस आए पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था।
  • पाकिस्तान के ख़िलाफ़ यह पूरा युद्ध ही था, जिसमें पांच सौ से ज़्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे।
  • इन वीर और जाबांज जवानों को पूरा देश ’26 जुलाई’ के दिन याद करता है और श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
  • देश की इस जीत में कारगिल के स्थायी नागरिकों ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी।
  • कारगिल युद्ध को ‘कारगिल संघर्ष’ के नाम से भी जाना जाता है।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1614 में जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
  • 1876 में कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
  • 2002 में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
  • 2008 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए।
  • इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
  • 2009 में भारत न्यूक्लियर सबमरीन लॉन्च करने वाला छठां देश बना।

26 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1844 में भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
  • 1874 में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
  • 1914 में भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक विद्यावती ‘कोकिल’ का जन्म हुआ।

26 जुलाई को हुए निधन :

  • 1966 में भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें