भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज :

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।
  • वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं।
  • विलुप्त होते जीव जंतु और वनस्पति की रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेना ही इसका उद्देश्य है।
  • विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।
  • हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता प्रसारित करने और लोगों को शीघ्र निदान, रोकथाम और हेपेटाइटिस के उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • यह संक्रामक बीमारियों का समूह है, जिसे हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई के रूप में जाना जाता है।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1858 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया गया।
  • 1979 में चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
  • 2008 में निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।

28 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1165 में अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी का जन्म हुआ।
  • 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का जन्म हुआ।
  • 1957 में हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक अनिल जनविजय का जन्म हुआ।
  • 1983 में भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म हुआ।

28 जुलाई को हुए निधन :

  • 1972 में ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता चारू मजूमदार का निधन हुआ।
  • इन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
  • 2016 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें