भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

जे.आर.डी. टाटा का जन्मदिवस आज :

  • जे.आर.डी. टाटा भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
  • इनका पूरा नाम ‘जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा’ है, इनका का जन्म 29 जुलाई 1904 को पेरिस फ़्राँस में हुआ।
  • आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
  • इन्होंने ही देश की पहली वाणिज्यिक विमान सेवा ‘टाटा एयरलाइंस’ शुरू की थी, जो आगे चलकर भारत की राष्ट्रीय विमान सेवा ‘एयर इंडिया’ बन गई।
  • इस कारण जे. आर. डी. टाटा को भारत के नागरिक उड्डयन का पिता भी कहा जाता है।
  • जे.आर.डी. टाटा का निधन 29 नवम्बर 1993 को जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड में हुआ।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1748 में ब्रिटिश सेना का पहला सैन्य दल भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद करने के लिए आया।
  • 1876 में भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
  • 1980 में मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • 1911 में मोहन बगान ने आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता।
  • 2000 में सीमा भदौरिया ने अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा।
  • 2004 में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवानाहुआ।

29 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1931 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ।

29 जुलाई को हुए निधन :

  • 1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
  • 1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
  • 2003 – जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
  • 2009 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें