भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

पावर ग्रिड फेल होने की वजह से 12 राज्य प्रभावित :

  • 30 जुलाई 2012 को रात ढाई बजे बिजली चली गई।
  • लेकिन यह पावर कट कोई सामान्य पावर कट नहीं था।
  • एक साथ पूरे उत्तरी भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो गई।
  • उत्तरी ग्रिड में खराबी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 36 करोड़ लोगों के जीवन को प्रभावित किया।
  • कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा था।
  • इसके अलावा राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा ठप हो गई।
  • मेट्रो ट्रेनें न चलने की वजह से लोग अपने दफ्तरों पर समय से नहीं पहुंच पाए।
  • पानी के लिए भी लोग मोटरों का इस्तेमाल करते हैं, जाहिर है ऐसे में सिर्फ बिजली नहीं घरों में पानी की दिक्कत भी खड़ी हो गई।
  • लगभग 15 घंटों के संघर्ष के बाद ग्रिड ठीक की जा सकी।
  • लेकिन अगले ही दिन 31 जुलाई को दोपहर एक बजे एक बार फिर ग्रिड बैठ गई और देश के 22 राज्यों में बिजली गुल हो गई।
  • लगभग 300 इंटरसिटी ट्रेनें रुक गईं।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।
  • 2004- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
  • 2012 – भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण 30 करोड़ लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा था।
  • 2012 – आंध्र प्रदेश में एक रेलगाडी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए।

30 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति : 

  • 1923 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे- 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
  • 1886: भारत की पहली महिला विधायक एस मुथुलक्ष्मी का जन्म हुआ था.

30 जुलाई को हुए निधन :

  • 1771 – थॉमस ग्रे – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें