भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ उधम सिंह का निधन :

  • ऊधम सिंह भारत की आज़ादी की लड़ाई में अहम योगदान करने वाले पंजाब के महान् क्रान्तिकारी थे।
  • 13 अप्रैल, 1919 ई. को पंजाब में हुए भीषण जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड हुआ था।
  • अमर शहीद ऊधम सिंह ने इस हत्याकांड के उत्तरदायी माइकल ओ’डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या करके निर्दोष भारतीय लोगों की मौत का बदला लिया था।
  • 26 दिसंबर 1899 को सुनाम गाँव, पंजाब में जन्मे ऊधम सिंह की शहादत 31 जुलाई 1940 को पेंटनविले जेल ब्रिटेन में हुआ।

कुछ अन्य झलकियां :

  • 1658 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
  • 1861 में असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
  • 1924 में मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
  • 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा।
  • 1948 में भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।
  • 1950 में भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1993 में भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन हुआ।
  • 2000 में लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
  • 2007 में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

31 जुलाई को जन्मे महान व्यक्ति :

  • 1916 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री।
  • 1907 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
  • 1980- प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार (मृत्यु- 1936)
  • 1947- मुमताज़- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

31 जुलाई को हुए निधन :

  • 1941 – आशुतोष दास – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक।
  • 1980 – मोहम्मद रफ़ी – भारतीय पार्श्वगायक।
  • 1968 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें