बॉर्डर सिक्‍युरिटी फोर्स (BSF) 2017 तक अब तक का सबसे ऊँचा झंडा पहराने की तैयारी में है। बॉर्डर सिक्‍युरिटी फोर्स (BSF) 2017 तक अटारी-वाघा बॉर्डर पर सबसे ऊंचा तिरंगा पहराने की तैयारी बना रही है।

  • बॉर्डर सिक्‍युरिटी फोर्स के एक अधिकारी ने यह सूचना दी है कि यह झंडा इतना ऊंचा होगा कि यह लाहौर और अमृतसर से भी दिखायी देगा।
  • वाघा बॉर्डर पर फहराने वाले भारतीय झंडे की ऊंचाई करीब‍ 350 फीट होगी।
  • BSF के पंजाब फ्रंटियर के कार्यवाहक इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव ने यह सूचना दी है।
  • इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव के ने यह बताया कि बीसएफ मशहूर रिट्रीट सेरेमनी वाली जगह के पास बनी हुई विजिटर्स गैलरी का निर्माण कराने की योजना बना रहा है।
  • 350 फीट ऊँचा झंडा लगाने की योजना उसी की पहल का एक हिस्सा है।

Wagah Border

  • इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव के अनुसार बॉर्डर से करीब 18 किमी दूर है अमृतसर और लाहौर इंटरनेशनल।
  • इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव ने यह बताया की ये सबसे बड़ा तिरंगा होगा।
  • रिट्रीट सेरेमनी के वक्त सभी देशवासियों के दिल में देश भक्ति का माहौल होता है। भीड़ भी काफी उत्साहित होती है।
  • यह झंडा रिट्रीट सेरेमनी में आये लोंगों का उत्साह बढ़ाएगा।
  • आपको बता दें कि वर्तमान समय में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज झारखंड के रांची में स्थित है।
  • जिसकी ऊंचाई करीब 293 फीट है। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने जनवरी में इस झंडे को फहराया था।
  • बीसएफ के सीनियर PRO डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि सीमा पर झंडे को लगाने के लिए एक प्लेटफार्म बनाया जायेगा।
  • इसके लिये मौसम के हालात का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
  • इसकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी।
  • बीसएफ के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस झंडे को बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामन पर भी बात चीत होना बाकी है।
  • क्यों कि इतनी ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण झंडे को बारिश और तेज हवाओं से नुकसान होने का खतरा बना रहेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें