देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 29 अक्टूबर को देश की जनता से 37वीं बार अपने मन की बात(37th mann ki baat) की, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कई मुद्दों पर देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किये।

37वीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य अंश(37th mann ki baat):

छठपूजा-खादी की बात(37th mann ki baat):

  • महापर्व छठ देश में सबसे अधिक नियम निष्ठा के साथ मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है।
  • हर उम्र वर्ग के लोग खादी पसंद कर रहे हैं, इससे कई बुनकर परिवारों को फायदा हुआ होगा।
  • धनतेसर के दिन दिल्ली के खादी ग्रामोद्योग भवन स्टोर में एक करोड़ बीस लाख की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
  • पहले ‘खादी फॉर नेशन’ था,
  • हमने ‘खादी फॉर फैशन’ की बात कही, लेकिन अब ‘खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन’ को अनुभव कर रहा हूं।

भारतीय सेना की बात(37th mann ki baat):

  • सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाकर काफी अच्छा लगा, उनके संघर्ष और त्याग को नमन करता हूं।
  • दुनिया भर में UN शांति सेना में भारत के जवानों की संख्या तीसरे नंबर पर है।
  • हमारे जवान ‘UN Peacekeeper‘ बनकर दुनिया भर में हिन्दुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं।
  • हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को मानने वाले हैं यानी पूरा विश्व हमारा परिवार है।
  • भारत, शांतिदूत के रूप में हमेशा से विश्व में शांति, एकता और सद्भावना का संदेश देता रहा है।

बच्चों की बात(37th mann ki baat):

  • 14 नवंबर पर जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों को शुभकामनाएं।
  • आज बच्चों का डायबटीज से शिकार होना चिंता की बात, जीवनशैली में बदलाव से ही डायबटीज से दूर रह सकते हैं।
  • पिछले कुछ दिनों में खेल के मैदान से भारत के लिए अच्छी खबरें आईं हैं।
  • हॉकी में जीत के लिए टीम को बधाई, किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क ओपन में जीत के लिए बधाई।

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर पर SC के फैसले का सम्मान होना चाहिए- CM त्रिवेन्द्र

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें