भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार 6 मई को एक स्कूल में गैस रिसाव के चलते स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद करीब पांच दर्जन बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गैस कंटेनर से हुआ रिसाव:
- शनिवार की सुबह दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में स्थित एक स्कूल गैस रिसाव हुआ।
- जिसके चलते करीब 5 दर्जन से अधिक बच्चे गैस रिसाव से बेहोश हो गए।
- जिसके बाद सभी बच्चों को तत्काल प्रभाव से इलाके में मौजूद कई हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया।
- वहीँ गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही पुलिस और CATS की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
- यह घटना तुगलकाबाद स्थित रानी झाँसी सर्वोदय कन्या विद्यालय की है।
- गैस रिसाव एक गैस कंटेनर से हुआ, हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि, कंटेनर स्कूल कंपाउंड में मौजूद था।
गैस रिसाव से बच्चों की आँखों और गले में तकलीफ की शिकायत:
- देश की राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक कन्या विद्यालय में गैस रिसाव हुआ।
- रिसाव के चलते स्कूल के करीब 50-60 बच्चों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
- गैस रिसाव के बाद बच्चों ने आँखों और गले में तकलीफ की शिकायत की थी।
- वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ बच्चे रिसाव के चलते बेहोश हो गये थे।
- यह जानकारी, कन्या विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य ने दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#50 students Rani Jhansi Sarvodaya Kanya Vidyalaya Delhi's Tughlakabad hospitalized
#Rani Jhansi Sarvodaya Kanya Vidyalaya
#Some students complained of irritation in eyes & throat due to gas leak
#Tughlakabad hospitalized
#एक स्कूल में गैस रिसाव
#करीब 5 दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ी
#दिल्ली
#दिल्ली के एक स्कूल में गैस रिसाव
#भारत
#राजधानी दिल्ली
#स्कूल में गैस रिसाव
#स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ गयी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार