पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। म्यांमार में 6.8 रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी गई है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।
प्रारंभिक सुचना के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना, रांची और असम के गुवाहटी में झटके महसूस किए गए हैं।
म्यांमार है केंद्र:
- 6.8 की तीव्रता के साथ म्यांमार में भूकंप का केंद्र बताया गया है।
- भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।
- पूर्वी भारत के हिस्सों में भूकंप की तीव्रता अधिक बताई गई है।
- नागालैंड, असम के साथ बिहार झारखण्ड में भी झटके महसूस किये गए हैं।
- अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।
- अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नही है।
- करीब 15 मिनट में ही भूकंप के झटके एक साथ कई जगहों पर महसूस किये गए।
- पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।
- कोलकाता मेट्रो की सेवा को अभी रोक दिया गया है।
- भूकंप के झटकों से डरे हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आये हैं।
- ऊँची इमारतों में रहने वाले लोग भूकंप के झटकों के बाद बहुत डरे हुए हैं।
- बिहार के पटना, भागलपुर और कटिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.