भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज के दिन हुआ भारतीय सिनेमा जन्म :

  • लूमियर ब्रदर्श ने 7 जुलाई 1896 को बंबई (अब मुबंई) के वाटसन होटल में छ: फिल्मों का प्रदर्शन किया।
  • तभी भारत के लोग फिल्मों से परिचित हुए या यूं कहें कि उसी दिन भारतीय सिनेमा का जन्म हुआ था।
  • एक रुपया प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देकर बंबई के संभ्रात वर्ग ने वाह-वाह और करतल ध्वनि के साथ इसका स्वागत किया।
  • जनसमूह की जोशीली प्रतिक्रियाओं से प्रोत्साहित होकर नावेल्टी थियेटर में इसे फिर प्रदर्शित किया गया।
  • निम्न वर्ग तथा अभिजात्य दोनों वर्गों को लुभाने के लिए टिकट की कई दरें रखी गईं।
  • रूढ़िवादी महिलाओं के लिए जनाना शो भी चलाया गया।
  • सबसे सस्ती सीट चार आने की थी और एक शताब्दी बाद भी यही चवन्नी वाले ही सिनेमा, इनके सितारों, संगीत निर्देशकों और दरअसल भारत के संपूर्ण व्यावसायिक सिनेमा के भाग्य विधाता हैं।

अन्य कुछ झलकियां :

  • 1763 में मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
  • 1799 में महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
  • 1854 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म हुआ।
  • 1943 में रास बिहारी बोस ने आजाद हिंद फौज की कमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंपी।
  • 1948 में प्रथम बहुदेशीय नदी घाटी परियोजना दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
  • 1955 में भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई, 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया।
  • 1656 में सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
  • 1981 में भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
    का जन्म हुआ।
  • 1999 में भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा शहीद हुए थे।
  • 2014 में हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें