उरी हमले के बाद से पूरे देश का माहौल तनावपूर्ण बन गया है। इसके बाद भारत की तरफ से POK में घुसकर 38 आतंकियों को मारा गया। तभी से सीमा पर पकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

LOC हालात पर की चर्चा :

  • भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एक लम्बी बैठक की।
  • इस बैठक में दोनों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के हालात को लेकर चर्चा हुई।
  • साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को `सर्जिकल स्ट्राइक` के बाद मौजूदा POK हालातों से भी रूबरू कराया।
  • अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां लगातार बढ़ने लगी है।
  • बीते दिन पाकिस्तान ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया।

यह भी पढ़े : नीतीश कटारा हत्याकांड के तीनों दोषियों की सजा SC ने 5 साल कम की

  • इससे पहले भी POK में भारतीय सेना के ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी आतंकियों ने बारामूला में सेना कैंप पर हमला किया था।
  • यह हमला देर रात करीब 10:45 बजे 46 राष्ट्रीय राइफल्स के बेस कैंप पर किया गया था।
  • इसके बाद देर रात तक सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी लगातार जारी रही।
  • इस गोलाबारी में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर आ रही है।
  • साथ ही बीएसएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है।

यह भी पढ़े : गृह मंत्री आज से 2 दिवसीय भारत-पाक बॉर्डर यात्रा पर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें