दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आये दिन उनके किसी ना किसी विधायक पर कोई ना कोई नया आरोप लगता रहता है। इस कड़ी में जुड़ा नया नाम विधायक सरिता सिंह का है।

आप पार्टी के ही नेता ने लगाया आरोप :

  • दिल्ली में आम आदमी पार्टी की महिला विधायक सरिता सिंह पर घूस लेने का आरोप लगाया गया है।
  • ख़ास बात है कि यह आरोप आप पार्टी के अल्पसंख्यक कमिटी के विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद ने सरिता सिंह पर लगाया है।
  • नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये घूस लेने का आरोप आप नेता द्वारा लगाया गया है।
  • विधायक सरिता ने लगाये गए आरोपों को गलत बताते हुए मुस्लिम नेता के फर्जीवाड़े की शिकायत पुलिस से की है।

यह भी पढ़े : काँगड़ा एनआईएफटी की छात्रा ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान !

  • पार्टी के एक पोस्टर पर विधायक सरिता सिंह की तस्वीर के साथ ही शकील अहमद की तस्वीर भी है।
  • पोस्टर में शकील अहमद ने सरिता सिंह पर नौकरी का झांसा देकर 9 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
  • यूपी के रायबरेली की सरिता सिंह 2015 दिल्ली चुनाव में रोहतास नगर सीट से जीती थीं।
  • बीते साल इन पर पुलिस वालों के साथ मारपीट की भी ख़बरें आई थी।
  • पार्टी विधायकों के लगातार किसी न किसी विवाद में फंसने से पार्टी की भी मुश्किलें बढ़ गयी है।

यह भी पढ़े : दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया पाठ्यक्रम किताबों की फोटोकॉपी पर फैसला !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें