दिल्ली सरकार में आप के मंत्री रहे कपिल मिश्रा के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा अनशन पर बैठने जा रहे थे। लेकिन अनशन पर बैठने से पूर्व ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक अनशन करने की अनुमति नही लेने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि संजीव झा ने 12 मई को ट्वीट किया कर बताया था कि, “कपिल मिश्रा जी के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह. मैं शुरू करुंगा अनशन. मिलते है सुबह 11 बजे राजघाट पर. सत्यमेव जयते।”

अनशन पर बैठे आप विधायक :

  • 13 मई से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा अनशन पर बैठेने वाले थे।
  • आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा बुराड़ी से विधायक हैं।
  • संजीव झा ने मांग की है कि कपिल मिश्रा ने जो 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाया है, उसका वो सबूत दें।

दोनों नेताओं ने एक दूसरे को लिखा खत :

  • विधायक संजीव झा ने कपिल मिश्रा को केजरीवाल के आरोपों को लेकर एक पत्र लिखा है।
  • जिसमें लिखा कि 6 दिन बीत गये परन्तु सबूत के नाम पर कुछ पेश नही किया।
  • इस पत्र के जवाब में कपिल मिश्रा संजीव झा को पत्र लिखे हैं।
  • जिसमें वह कह रहे हैं कि जिसकी तुम बात कर रहे हो, उसका गवाह मैं खुद हूं।

कपिल मिश्रा पहले से बैठे हैं भूख हड़ताल पर :

  • दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा 10 मई से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
  • वह दिल्ली सरकार से विदेश दौरे पर गये विधायकों का ब्यौरा मांग रहे हैं।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 7 मई को 2 करोड़ का रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।
  • कपिल मिश्रा के भूख हड़ताल के जवाब में आज से संजीव झा अनशन पर बैठेने जा रहे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें