आम आदमी पार्टी ‘आप’ से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को भी आप नेताओं के खिलाफ खुलासा करने और आरोप लगाने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने आप नेता आशुतोष और संजय सिंह के विदेश जाने का खुलासा किया, इस दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि वो पार्टी छोड़ेंगे नहीं बल्कि छीनेंगे।

पार्टी छोड़ेंगे नहीं छीनेंगे-

  • दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने 21 मई को अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता की।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि वो पार्टी छोड़ेंगे नहीं बल्कि उसे छीनेंगे।
  • इसके साथ ही उन्होंने आप के पूर्व नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से माफ़ी मांगी।
  • उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर उन्होंने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था।
  • इस दौरान कपिल मिश्रा ने संजय सिंह और आशुतोष के विदेशी दौरों पर सवाल भी उठाए।
  • कपिल मिश्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि घोटाला करने वाली कंपनी के पैसों पर संजय सिंह और आशुतोष विदेश गए थे।
  • उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कुछ लोगों ने हाईजैक किया है।
  • कपिल मिश्रा ने बताया कि पार्टी के टिकट बंटवारे में गड़बड़ी हुई।

लेट्स क्लीन आप-

  • रविवार को कपिल मिश्रा ने कहा कि आप से भ्रष्टाचारियों को निकालना है।
  • इसके लिए कपिल मिश्रा एक अभियान की शुरुआत कर रहे है।
  • इस अभियान के बारे में बताते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं एक अभियान की शुरुआत कर रहे है।
  • इस अभियान का स्लोगन है ‘लेट्स क्लीन आप’।
  • इसके साथ ही उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को साफ़ करने के लिए मदद मांगी।

7 मई को कपिल मिश्रा ने लगाये थे केजरीवाल पर आरोप-

  • 7 मई को पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा ने आप पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ लेने का आरोप लगाया था।
  • उसके बाद से ही आप में कलह मचा हुआ है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ खुलासा करने के दौरान कपिल मिश्रा हुए बेहोश!

यह भी पढ़ें: केजरीवाल मेरे भगवान रहे हैं पर FIR जरूरी: कपिल मिश्रा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें