आज़म खान  हमेशा से ही अपनी तीखी जुबान के कारण चर्चा में रहते हैं। यही वजह है की मीडिया भी उनको घेरने में पीछे नहीं रहती है। बीते दिनों अपने इसी तरह के एक बयान के कारन एक बार फिर वो चर्चा में हैं।  लेकिन इस बार का उनका बयान हमारी भारतीय सेना के जवानो पर था जिसे सुन हर भारतीय का खून खौल गया। इंडियन आर्मी पर लगाए गए आरोपों पर आज आज़म खान ने सफाई दी है। जिसमे उन्होंने कहा है की उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसमे किसी को आपत्ति हो। जो शब्द अख़बारों में छपे वो उनके नहीं थे।

इंडियन आर्मी पर कसा था तंज

  • बीते दिनों आजम खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे।
  • इस बार उनका निशाना बनी थी इंडियन आर्मी।
  • हालांकि उनका ये बयान उन पर ही भारी पड़ गया जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
  • इंडियन आर्मी पर आजम खान ने गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा था की भारतीय सेना बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है।
  • इसको लेकर आजम खान का एक वीडियो सामने आया था।
  • इसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए।
  • उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए।
  • इतना बड़ा संदेश है, जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।
  • और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।
  • उनके इस बयान के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था।
  • मीडिया ने भी इस मुद्दे को काफी उछाला था.
  • जिसके बाद शनिवार को आज़म खान ने सेना के जवानों पर किये बयान पर सफाई दी।
  • उन्होंने ये कदम चौतरफा आलोचनाओं और अपने विरूद्ध ऍफ़आईआर दर्ज होने पर उठाया।
  • आज़म खान ने कहा की उन्होंने जो कुछ भी कहा है वो अखबारों में छपा था।
  • एक शब्द भी उनका अपना नहीं है एसे में अगर किसी का अपमान हुआ है या किसी तौहीन हुई है तो उसके लिए वोह अखबार ज़िम्मेदार हैं जिन्होंने यह खबरें छपी थीं।
  • अखबार में छपी ख़बरों की प्रतियाँ दिखाते हुए आज़म खान ने अपनी सफाई दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें