देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के मंसूबों को दुनिया के सामने लाते हुए जमकर लताड़ लगायी। अपने संबोधन में उन्होंने करीब 193 देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद के चेहरे को बेनकाब किया।

एक साल में दुनिया बदल गयी है:

  • संयुक्त राष्ट्र सभा में 193 देशों के सामने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपना संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने यूएन अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि, एक साल में दुनिया काफी बदल गयी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, एक साल पहले इस मंच से उन्होंने संबोधित किया था।

भारत की योजनाओं का जिक्र किया:

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन में कहा कि, भारत मानवता की भलाई के लिए काम कर रहा है।
  • उन्होंने भारत की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का जिक्र किया।
  • इसके अतिरिक्त जन-धन योजना का जिक्र भी उन्होंने किया।
  • सुषमा स्वराज ने विश्व को संबोधित करते हुए कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, दुनिया से गरीबी मिटाना बड़ी चुनौती है।

आतंकवाद पर विदेश मंत्री का पाकिस्तान पर हमला:

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, आतंकवाद मानव अधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है।
  • इस दौरान उन्होंने भारत समेत पूरे विश्व में हाल में हुई आतंकवाद की घटनाओं का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आतंकवाद के खिलाफ दुनिया की एक राय हो।
  • सुषमा स्वराज ने ये भी कहा कि, आतंकियों ने मिलकर एक राक्षस का रूप धारण कर लिया है।
  • पाकिस्तान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, दुनिया के कुछ देश सिर्फ आतंकवाद बोते हैं और आतंकवाद की फसल ही काटते हैं।
  • पूरे विश्व से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी देश एक साथ आयें।
  • सुषमा स्वराज ने कहा कि, आतंक पालना कुछ देशों का शौक हैं।
  • साथ ही उन्होंने, आतंकवाद को पालने वाले देशों को अलग-थलग करने की भी मांग की।

बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान पर हमला:

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि, वो हमें कश्मीर का पूछते हैं, कोई उनसे पूछे कि, वो बलूचिस्तान में क्या कर रहे हैं।
  • साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के लिए कहा कि, जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेकते।
  • उन्होंने आगे कहा कि, हमने हर बार पाकिस्तान से दोस्ती का हाथ बढाया और वो बहाने ढूंढते हैं।
  • सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के एक आतंकी को जिंदा पकड़ने की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें