कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सीबीआई विपक्षी नेताओं के घरों में छापे मार रही है, व्यापम जांच के दौरान वह क्यों सोई थी।

अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया ‘नमो’ का मतलब-

  • सिंघवी ने कहा कि भारत की वर्तमान राजनीति प्रतिशोध और असहिष्णुता की है।
  • यह भारतीय लोकतंत्र के मुताबिक नहीं हैं
  • सिंघवी ने ‘नमो’ का मतलब ‘नो एग्रीकल्चर माल-गवर्नेंस ओनली’ बताया।

शिवराज सरकार को मिलना चाहिए नोबेल पुरस्कार-

  • सिंघवी ने मध्यप्रदेश के प्याज घोटाले के मामले में कहा कि शिवराज सरकार को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
  • पहले किसानों के नाम पर व्यापारियों से प्याज खरीद ली।
  • फिर सैकड़ों टन प्याज को सड़ा बता दिया।
  • इस सबमें बड़ा घोटाला हुआ है।

नेहरू और गांधी में बड़ा अंतर-

  • महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की कार्यशैली और क्षमताओं की तुलना की
  • सिंघवी ने कहा कि महात्मा गांधी देश नहीं चला सकते थे, तो नेहरू आजादी नहीं दिला सकते थे।
  • हर व्यक्ति की क्षमताएं अलग-अलग होती हैं।
  • उन्होंने कहा, ‘नेहरू उस समय युवा थे, सोच-विचार में अग्रणी थे। आज देश में नौ रत्न हैं, वे उन्हीं की देन हैं।’

यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़कियों को मोदी सरकार देगी 51 हजार का तोहफा!

यह भी पढ़ें: राजेश के शरीर पर थे 89 घाव, शत्रु भी ऐसी क्रूरता नहीं करेगा: जेटली

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें