अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता अबु आजमी ने आज एक बार फिर दिया विवादित बयान। अबु आजमी हाल ही में पिता बने फिल्म मेकर करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि सरोगेसी का क्‍या नाटक है ये?

सरोगेसी का क्‍या नाटक है:

  • सपा नेता अबु आजमी ने करण जौहर के सेरोगेसी के जरिए पिता बनने पर जमकर साधा निशाना।
  • अबु आजमी ने सवाल करते हुए कहा कि ‘इतने बड़े हो गए, शादी नहीं कर सकते?’
  • साथ ही कहा कि अगर ‘कोर्इ बीमारी है तो एडॉप्‍ट कर लो, सरोगेसी का क्‍या नाटक है ये?’

दो बच्चों के पिता बने करण जौहर:

  • करण जौहर चार मार्च को पिता बनने की खबर ट्वीटर पर दी थी।
  • उन्होंने बयान जारी कर बताया था कि वे सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्‍चों के पिता बने हैं।
  • करण ने बयान के साथ खुला खत लिखकर अपने बच्चों के नाम की जानकारी दी।
  • करण जौहर ने बताया कि ‘मेरी लाइफ में रूही और यश की एंट्री हो गई है।
  • आगे करण मेडिकल साइंस का शुक्रिया करते हुए कहा कि अब ये दोनों मेरी जिंदगी बन गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बहुत भावुक पल है,अब मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।
  • गौरतलब है कि 7 फरवरी को सरोगेसी के जरिए वे जुड़वां बच्चों के पिता बने थे।
  • दोनों बच्चों का रजिस्ट्रेशन 3 मार्च को हुआ।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें