देश की राजनीति में इन दिनों भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक बड़े बॉलीवुड अभिनेता ने भाजपा ज्वाइन कर सभी को हैरान कर दिया है।

  • राहुल रॉय ने ज्वाइन की भाजपा :

    • देश की राजनीति में आज के समय जैसा बदलाव शायद कभी नहीं देखने को मिला था।
    • विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।
    • अब तो इस कड़ी में बॉलीवुड के कलाकारों का नाम भी शामिल हो चुका है।
    • राजनीति में इस समय शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी से लेकर परेश रावल जैसे सरीखे कलाकार मौजूद हैं।
    • अब इस कड़ी में बॉलीवुड के बीते समय के सुपरस्टार का नाम भी शामिल हो चुका है।
    • मशहूर फिल्म अभिनेता राहुल रॉय ने अब भाजपा की सदस्यता ले ली है।
    • आज दिल्ली में बीजेपी के केन्द्रीय दफ्तर में पहुँच कर वे भाजपा में शामिल हुए।
    • इस दौरान राहुल रॉय को शामिल कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल भी मौजूद थे।
    • भाजपा में शामिल होने के बाद राहुल रॉय ने कहा कि ये दिन मेरे लिए बहुत ख़ास है।
    • उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने में मोदी जी और अमित शाह का बहुत बड़ा हाथ है।
    • राहुल रॉय ने कहा कि अब दुनिया भर में भारत के लिए अन्य देशों का नजरिया बदल रहा है।
    • अभिनेता राहुल रॉय 90 के दौर के मशहूर एक्टर रह चुके हैं।
    • राहुल ने फिल्म और टीवी जगत दोनों में बहुत काम किया है।
    • साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ उनकी पहली फिल्म थी जिसने सफलता के नये झंडे गाड़े थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें