अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले को लेकर लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी को यह अधिकार नही कि वो इसे नस्लीय हमले का नाम दे।

‘नस्लीय हमले’ का नाम न दें-

  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि जब तक जाँच पूरी न हो जये तब तक इसे नस्लीय हमले का नाम न दे।
  • उन्होंने कहा, ‘आप यह नही कह सकते कि हमने विदेशियों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाये है।’
  • सुषमा ने कहा, ‘अफ्रीकी स्टूडेंट्स सहित भारत में रहने वाले हर देश के नागरिक की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।’
  • इसके साथ ही उन्होंने अफ्रीकी देशों के राजदूतों के बयान को हैरान करने वाला और दुखद बताया है।

अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने जारी किया था बयान-

  • बीते दिन अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने बयान जारी कर इन हमलों को नस्ली बताया था।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत हमारे देश के नागरिकों पर हो रहे हमले को रोकने में नाकाम रहा है।
  • इसके साथ ही अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने इस मामले पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाँच की मांग की।
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन बयानों को दुखद और हैरान करने वाला बताया।

क्या है पूरा मामला-

  • ग्रेटर नोएडा में 27 मार्च को तीन नाइजीरियन छात्रों पर बड़ी भीड़ ने हमला कर दिया था।
  • इसके बाद एक और नाइजीरियन स्टूडेंट पर भीड़ ने हमला किया था।
  • ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास 29 मार्च को एक नाइजीरियन लड़की को पर हमला किया गया।
  • नाइजीरियन सरकार ने इस मामले में दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें