[nextpage title=”आगरा पुलिस ” ]

आम जनता के जान-माल की रक्षा करना और नियम तोड़ने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाना पुलिस का कर्तव्य होता है। लेकिन हाल ही में आगरा जिले से वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस के बारे में कुछ और ही कहानी बयान कर रहा है। वीडियो में सामने आया है कि जिस पुलिस को गुंडागर्दी को रोकना चाहिए, वही पुलिस बेख़ौफ़ होकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी ने एक रिक्शा चालक के साथ जिस तरह की बर्बरता दिखाई है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

[/nextpage]

[nextpage title=”आगरा पुलिस 2″ ]

https://youtu.be/SVkZv5Aurh4

  • मामला आगरा के कोतवाली इलाके के फुव्वारा चौराहे का है।
  • यहाँ पर एक पुलिसकर्मी ने बीच चौराहे पर रिक्शा चालक को बेहरमी से पीट दिया।
  • रिक्शा चालक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पुलिसकर्मी को गुण्डाटैक्स देने से मना किया था।
  • रिक्शा चालक के मना करने पर वर्दीधारी को गुस्सा आ गया और उसने रिक्शा चालक पर जमकर निर्दयता दिखाई।
  • इस बीच रिक्शा चालक चीखता चिल्लाता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी के कान में जूं तक नहीं रेंगी।
  • पुलिसकर्मी ने रिक्शा चालक को बीच सड़क पर घसीटा और बुरी तरह से पीटा।
  • इस बीच आसपास खड़े लोगों ने पुलिसकर्मी को रोकने की कोशिश भी की।
  • वीडियो वायरल होने के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
  • एसपी सिटी सुशील धुले ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

[/nextpage]

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें