एयर इंडिया ने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर सेवाओं को लेकर सवाल उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम ‘एयर इंडिया’ ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ उठाया है। एयर इंडिया द्वारा ब्लॉक किये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आश्चर्य में पड़ गए।

पूर्व सीएम ने ट्वीट कर दी ब्लॉक किये जाने की जानकारी

  • इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ट्वीट भी किया।
  • उन्होंने ‘एयर इंडिया’ द्वारा ट्वीटर हैंडल पर ब्लॉक की जानें की सूचना अपने हैंडल पर साझा की।
  • इस संबंध में उन्होंने अपने फोन से एक स्क्रीनशॉट भी अपने हैंडल पर शेयर किया।
  • उन्होंने दिखाया कि उन्हें ‘एयर इंडिया’ ने ब्लॉक कर दिया है।
  • साथ उमर ने लिखा कि देखो मुझे क्या मिला, यह संयोग भी हो सकता है।
  • मुझे एयर इंडिया ने ब्लॉक कर दिया है।

इस कारण हुए ब्लॉक

  • जानकारी के अनुसार साल 2015 में उन्होंने एयर इंडिया पर सवाल उठाया था।
  • उन्होंने ट्वीट किया था एयर इंडिया ने कम दूरी की फ्लाइट में सिर्फ शाकाहारी खाना देने का फैसला क्यों किया है।
  • आशंका है कि इसके बाद ही एयर इंडिया ने पूर्व सीएम उमर को अपने हैंडल पर ब्लॉक कर दिया होगा।
  • लेकिन हम अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें