साल 2014 के बाद से एयर इंडिया की हालत में काफी सुधार हुआ है, इससे पहले एयर इंडिया अपने सबसे बुरे दौरे से गुजर रही थी। वहीँ एयर इंडिया अपने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने और बेहतर करने में लगी हुई है, जिसके तहत एयर इंडिया(air india) ने यात्रियों को घर जैसा महसूस कराने को लेकर एक योजना बनायी है।

अब फोन कर एयर इंडिया पूछेगा क्या खायेंगे आप(air india):

  • एयर इंडिया अपने यात्रियों को एक अलग अनुभव देने के लिए नई योजना बना रहा है।
  • जिसके तहत एयर इंडिया उड़ान से दो दिन पहले यात्री से फ़ोन कर उसके मनपसंद खाने के बारे में पूछेगा।
  • जिसके बाद एयरलाइन्स यात्रियों की पसंद का खाना उन्हें उड़ान के दौरान उपलब्ध करवाएगी।
  • शुरूआती स्टेज में यह योजना फर्स्ट क्लास और बिज़नस क्लास के लिए लागू की जाएगी।
  • योजना की कामयाबी के बाद इसे इकॉनमी क्लास में भी लागू किया जायेगा।

खाने की बर्बादी रोकने के लिए बनायी गयी है यह योजना(air india):

  • एयर इंडिया अपने यात्रियों से उड़ान के दो दिन पहले उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछेगा।
  • जिसके बाद यात्री के पसंदीदा खाने को एयरलाइन्स में उपलब्ध कराया जायेगा।
  • एयर इंडिया ने यह योजना यात्रा के दौरान बर्बाद होने वाले खाने को कम करने के लिए बनायी है।
  • मौजूदा समय में यात्रियों के लिए एयर इंडिया सिक्स कोर्स मेन्यु तैयार करता है।
  • क्योंकि उड़ान के दौरान यात्री मेन्यु में से कुछ भी पसंद कर सकता है।
  • जिसके चलते एयरलाइन्स की यह मजबूरी है कि, वो यात्रियों को उनकी पसंद का खाना उपलब्ध करवाएं।
  • लेकिन यात्री उड़ान के दौरान अमूमन एक या दो तरह के खाने का आर्डर देते हैं।
  • जिसके तहत बाकी खाना बर्बाद हो जाता है।
  • इसलिए एयर इंडिया ने यह योजना बनायी है।

इकॉनमी क्लास के लिए ऑन बोर्ड प्लेटर की सुविधा(air india):

  • साथ ही एयर इंडिया इकॉनमी क्लास के लिए ऑन बोर्ड प्लेटर की भी सुविधा लाने वाली है।
  • जिसके तहत मुसाफिर को यदि खाना पसंद नहीं आता है तो,
  • एयरलाइन्स यात्री को वैकल्पिक भोजन उपलब्ध करा सकती है।
  • हालाँकि, इसमें यात्री के पास ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया के विमान में मिला 2 किलो ड्रग्स!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें