Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

मुंबई से भाजपा पर गरजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

akhilesh yadav mumbai

akhilesh yadav mumbai

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शंख्नाद किया। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंबई में सपा की ‘देश बचाओ, देश बनाओ रैली’ को संबोधित करने पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ऐसी टिप्पणी की है जिसके बाद से नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी है।

अमित शाह को बताया गुंडा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिन मुंबई में सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित किया था। इस दौरान बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कोई है तो वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि वे आज नेता बन कर घूम रहे हैं मगर असल में वे कुछ और हैं। आरएसएस पर अखिलेश यादव ने कहा उन लोगों ने देश के लिए क्या किया, सिर्फ आरएसएस ने अंग्रेजों के तलवे चाटे और कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के लिए सभी नारे मुस्लिमों ने दिए हैं। यहाँ पर हिंदु-मुस्लिम एकता दिखाई जाती है। अखिलेश ने कहा कि तिरंगे का रंग किसने दिया, बालासाहेब ठाकरे ने दिया क्या ? वो भी एक मुस्लिम ने दिया है। साथ ही लव जिहाद पर अखिलेश यादव ने मुसलमानों का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ बदनाम किया जा रहा है

देश को बांटती है भाजपा :

मुंबई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर देश को “बांटने वाली राजनीति” करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि वर्तमान सरकार को सत्ता से नहीं हटाया गया तो ये देश के भविष्य के लिए हानिकारक होगा। अखिलेश यादव ने यहाँ पर आयोजित एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से सबके खाते में 15 लाख देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई है। मगर सत्ता में आने के बाद से वह बांटने वाली राजनीति करने में लिप्त है। साम्प्रदायिक मुद्दों को उठाया जा रहा है जिससे बेरोजगारी, भुखमरी और किसानों की आत्महत्या जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।

Related posts

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बने दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता!

Prashasti Pathak
7 years ago

गुजरात राजनीति में भूचाल, कांग्रेस से अलग हुए शंकर सिंह वाघेला!

Namita
7 years ago

‘JNU के तीन प्रोफेसरों’ पर देशद्रोह का आरोप, नक्सलियों की मदद करने के लिए ग्रामीणों को भड़काया

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version