[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मात्र 47 सीटें मिली थी। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी का विधानसभा में नेतृत्व करने वाले नेता की तलाश शुरू हो गयी थी। पार्टी विधायकों ने इसका फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर छोड़ दिया था। अब अखिलेश यादव ने उस नाम का चुनाव कर सभी को हैरान कर दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

रामगोविंद चौधरी बने नेता प्रतिपक्ष :

  • समाजवादी पार्टी के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कई बड़े नाम चर्चा में थे।
  • इनमें सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और कद्दावर नेता आजम खां का नाम भी था।
  • मगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने खेमे के विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
  • अखिलेश यादव ने बलिया के बांसडीह से विधायक रामगोविंद चौधरी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
  • रामगोविंद चौधरी काफी पुराने समाजवादी नेता और मुलायम के करीबी है।
  • इसके बाद ही कयास शुरू हो गए है कि शिवपाल और अखिलेश के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है।
  • हालाँकि चुनाव में मिली हार के बाद चर्चा थी कि उन दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा।
  • अखिलेश यादव का रामगोविंद को नेता प्रतिपक्ष बनाना सब ठीक न होने का इशारा कर रहा है।
  • साथ ही अब मुलायम और अखिलेश ने विधायकों की भी अलग-अलग बैठक बुलाई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें