[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इस दौरान सभी पार्टियों के दिग्गजों ने अपनी क्षेत्र के विधानसभा में जाकर वोट दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना वोट सैफई में दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में एक बड़ा खुलासा किया।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

सैफई में अखिलेश ने दिया अपना वोट :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपने गृहनगर सैफई में वोट डालने पहुंचे।
  • बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि उनका वोट समाजवादी पार्टी को गया है।
  • पत्रकार ने उनसे कहा कि वोट किसे दिया ये बताया नहीं जाता तो वे थोड़ा नाराज हो गए।
  • साथ ही शिवपाल यादव को लेकर किये गए सवाल को अखिलेश यादव टालते हुए भी नजर आये।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने साथ ना आने पर उन्होंने कहा कि सभी लोग आज वोट अवश्य करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा।
  • समाजवादी पार्टी पिछले 2 चरणों की तरह इस बार भी सबसे आगे चल रही है।
  • अब अखिलेश यादव का यह दावा कितना सच हो पाता है, यह तो 11 मार्च को ही पता चलेगा।
  • आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आ रहे है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें