[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को मात्र 47 सीटें ही प्राप्त हुई थी। इसके बाद से ही सपा नेता शिवपाल यादव लगातार अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मुलायम सिंह को वापस देने के लिए कह रहे थे। अब आखिरकार उस दिन का खुलासा भी हो चुका है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

सितंबर में होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव :

  • यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को गठबंधन के बावजूद 47 सीते ही मिली थी।
  • तभी से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव अखिलेश को उनके वादे की याद दिला रहे है।
  • अखिलेश चुनाव से पहले बोले थे कि उन्हें अध्यक्ष पद सिर्फ तीन महीनों के लिए ही चाहिए।
  • मगर अभी तक अखिलेश ने ऐसा नहीं किया हुआ है।
  • सूत्रों से खबर है कि अखिलेश यादव यह पद सितंबर में वापस कर सकते है।
  • अखिलेश ने चुनाव नतीजे आने के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भी बोला था।
  • उन्होंने कहा था कि सितंबर में समाजवादी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
  • साथ ही अखिलेश यादव शिवपाल के आरोपों पर भी अपनी चुप्पी साधे हुए है।
  • इससे कयास उठने लगे है कि अखिलेश अब सितंबर में अध्यक्ष नहीं रहेंगे।
  • इसमें दूसरी संभावना है कि अखिलेश यह पद अपने पास ही रखे।
  • साथ ही यह भी हो सकता है कि यह पद उनके अलावा किसी और को दे दिया जाए।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें