नरेंद्र मोदी सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अल्फोंस का कहना है कि केंद्र सरकार की नीति केंद्र और राज्य के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना है। वहीं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता वी. एस अच्युतानंदन ने दल बदलने को लेकर अल्फोंस की आलोचना की।

यह भी पढ़ें… अल्फोंस ने संभाला पर्यटन राज्यमंत्री का कार्यभार

पर्यटन मंत्री ने दिया बयान :

  • अल्फोंस ने कोच्चि हवाईअड्डे पर कहा मोदी सरकार की नीति केंद्र-राज्य के बीच उत्कृष्ट संबंध स्थापित करना है।
  • मुझे विश्वास है कि मैं ऐसा करने में सक्षम रहूंगा क्योंकि मेरे केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ अच्छे संबंध हैं।
  • पूर्व नौकरशाह अल्फोंस केरल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऐसे दूसरे नेता हैं, जिन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जगह दी गई है।
  • इससे पहले 1999 में वाजपेयी सरकार में ओ.राजगोपाल को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।

यह भी पढ़ें… पर्यटन मंत्री की सलाह, अपने देश में बीफ खाकर भारत आये विदेशी

दल बदलने को लेकर हुई अल्फोंस की आलोचना :

  • केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता वी. एस अच्युतानंदन ने दल बदलने को लेकर अल्फोंस की आलोचना की।
  • अच्युतानंदन ने कहा, वाम मोर्चे में किसी भी नेता ने इस तरह दल नहीं बदला है।
  • वाममोर्चे का कोई भी सदस्य कभी भी फासीवादी ताकतों के हाथों का हथियार नहीं बना है।
  • देश के लिए प्यार पहले होना चाहिए न की पद।
  • वाममोर्चे को उम्मीदवार चुनते समय यह चीज ध्यान में रखनी चाहिए।
  • साल 2006 से 2011 के दौरान मुख्यमंत्री अच्युतानंदन के कार्यकाल में अल्फोंस वाममोर्चे के समर्थन से विधायक बने थे।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी ने दी नए मंत्रियों को बधाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें