एक बड़े बिज़नस टाइकून कहे जाने वाले ज़ारा फैशंस के मालिक अमंचियो ओर्टेगा जो कि असल में स्पेन के एक रेल कर्मचारी के बेटे है,आज दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए है।

बिल गेट्स को पछाड़ा :

  • फोर्ब्स के अनुसार पिछले दिनों उनकी कंपनी इन्डीटेक्स के शेयर्स में आया था 2.5% का उछाल।
  • इसके चलते उनकी निजी संपत्ति $1.7 बिलियन बढ़ गयी थी।
  • इस बड़े बदलाव के कारण उनकी संपत्ति $79.बिलियन हो गयी थी।
  • जो कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स की निजी संपत्ति से ज्यादा थी।
  • इस कारण वह बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे।
  • आपको बता दे कि इंडीटेक्स, ज़ारा फैशंस की मूल कंपनी है।
  • ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही इस कंपनी की नयी उत्तराधिकारी मारता ओर्टेगा होंगी।
  • मारता, अमंचियो ओर्टेगा की बेटी है जो बहुत पहले से कंपनी में सहायक रही है।

आसान नहीं था सफ़र :

  • ओर्टेगा बताते है कि उनका यह सफ़र बिल्कुल भी आसान नही था।
  • उनके अनुसार उन्होंने अपने ही शहर में एक स्टोर-कीपिंग कि नौकरी से शुरुआत की थी।
  • इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया था जिसमे उनकी पत्नी ने भी उनका भरपूर साथ दिया था।
  • 1975 में दोनों ने आपसी सहमति के साथ एक स्टोर खोला था जिसका नाम ज़ारा रखा गया था।
  • इसके बाद ओर्टेगा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें