जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में घायल अमरनाथ यात्रियों को लेकर एक मायूस कर देने वाली खबर आई। खबरों के अनुसार मारे गये श्रद्धालुओं की संख्या 7 से बढ़ गई है। आज सुबह हमले में घायल एक महिला श्रद्धालु की इलाज को दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला कायरतापूर्ण और शर्मनाक: रमन सिंह

एक महिला श्रद्धालु की हुई मौत :

  • रविवार सुबह घायल अमरनाथ यात्रियों को लेकर एक मायूस कर देने वाली खबर आई।
  • सभी घायल श्रद्धालुओं में से एक घायल श्रद्धालु की मौत की खबर आई।
  • एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 47 वर्षीय ललिता ने श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… 15 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला!

श्रद्धालु की मौत पर केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक :

  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने महिला श्रद्धालु की मौत पर ट्वीट कर शोक जताया है।
  • बता दें कि महिला श्रद्धालु को गुजरात की रहने वाली थीं।
  • उनके शव को गृह राज्य भेजने की तैयारी हो रही है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले के संदेह में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार!

10 जुलाई को हुआ था आतंकी हमला :

  • बीते सोमवार को 10 जुलाई की रात को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक बस पर हमला कर दिया।
  • इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं थी और 19 से अधिक लोग घायल हो गये।
  • सभी सात लोगों में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के थे।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार, नया जत्था फिर रवाना!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें