जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीती रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत और 15 से ज्यादा घायल हो गए। इस हमले में बाकी 50 श्रद्धालुओं की जान ड्राइवर सलीम ने सूझ-बूझ से बचाई है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले की निंदा के लिए कोई शब्द नहीं- CM महबूबा!

ड्राइवर सलीम ने बचाई 50 श्रद्धालुओं की जान :

  • इस हमले के बाद बताया जा रहा है कि ड्राइवर सलीम की सूझबूझ से बाकी यात्रियों की जान बच गई।
  • कहा जा रहा है कि उसने फायरिंग होते ही बस तेजी से भगानी शुरू कर दी और उसे सुरक्षित स्थान पर रोका।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ : आतंक पर भारी श्रद्धा, फिर रवाना हुए भक्त!

ड्राइवर के भाई ने बताई हमले की घटना :

  • ड्राइवर सलीम के भाई जावेद मिर्जा ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा सलीम ने मुझे रात 9.30 बजे कॉल किया और गाड़ी पर फायरिंग की जानकारी दी।
  • कहा कि उसने (सलीम) मुझसे कहा जहां फायरिंग हो रही थी वहां मैंने गाड़ी नहीं रोकी।
  • आगे कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित जगह मिलने पर ही मैंने गाड़ी रोकी।
  • जावेद ने कहा कि वह 7 लोगों की जान नहीं बचा सका।
  • लेकिन 50 लोगों को सुरक्षित स्थान तक ले जाने में सफल रहा, हमें उस पर गर्व है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले पर बड़ी कार्रवाई करे सरकार-RSS!

बस की स्पीड बढ़ाकर बचाई जान :

  • जिस वक्त बस में हमला हुआ कई यात्री सो रहे थे, फायरिंग की आवाज सुन वे जगे।
  • पहले उन्हें लगा कि पटाखे की आवाज है लेकिन कुछ ही पल में वह समझ गए कि आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाया है।
  •  हालांकि तब तक ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी थी।
  • इस कारण वह 50 श्रद्धलुओं की जान बचाने सें सफल रहा।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ हमला: 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जागी सरकार!

ड्राइवर ने किया नियमों का उल्लंघन :

  • पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर नियमों को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को लेकर आगे बढ़ा।
  •  बस का अमरनाथ श्राइन बोर्ड से रजिस्ट्रेशन नहीं था।
  • उसने अनिवार्य सुरक्षा नियमों का भी पालन नहीं किया।
  • बस गुजरात की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ09Z9976 था।

jammu

  • दो दिन पहले ही उसने यात्रा समाप्त की थी और श्रीनगर में ही रुका था।

यह भी पढ़ें…  15 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला!

कल रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ हमला :

  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर 8 बजकर 20 मिनट पर आतंकी हमला किया।
  • यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
  • इस हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • ये हमला अनंतनाग के बटेंगू इलाके में हुआ है।
  • मरने वाले सभी श्रद्धालुओं में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के हैं।
  • सभी मृतक में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
  • बता दें ये सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें… अमेरिकी हिंदुओं की ट्रंप से मांग, पाक के खिलाफ कार्रवाई हो!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें