जम्मू-कश्मीर के नौगाम में हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल और एक अन्य आतंकी को मार गिया है। लश्कर कमांडर इस्माइल वही आतंकी है जिसने 10 जुलाई 2017 की रात अमरनाय यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की भरी पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 6 श्रद्धालुओं की मौत!

मारा गया अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड :

  • नौगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में अमरनाथ हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल को मार गिया है।
  • मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर अबू इस्माइल के साथ उसका एक और साथी मारा गया है।
  • अबू इस्माइल के साथी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
  • इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… 15 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला!

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला:

  • 10 जुलाई की रात को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक बस पर लश्कर के आतंकियों ने हमला किया था।
  • इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं थी और 19 से अधिक लोग घायल हो गये।
  • सभी सात लोगों में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के थे।
  • यात्रियों के अलावा पुलिस पर भी आतंकियों ने हमला बोला था।
  • आज सेना इस हमले के मास्टर माइंड अबू इस्माइल को मार गिया है।
  • बता दें कि 10 जुलाई 2017 को 15 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ आतंकी हमले के पीछे लश्कर का हाथ: मुनीर खान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें