बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को जम्मू से 346 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक छोटा सा जत्था रवाना हुआ। पिछले 40 दिनों में अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा : कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ नया जत्था!

अब तक का सबसे छोटा जत्था हुआ रवाना  :

  • अरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।
  • शुक्रवार को रवाना होने वाला यह जत्था पिछले 40 दिनों में अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
  • श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • अधिकारियों ने बताय कि इस साल अब तक 2.50 लाख तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
  • अमरनाथ यात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी।
  • जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन वोहरा की अध्यक्षता में एसएएसबी यात्रा मामलों का प्रबंधन करता है।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं का नया जत्था हुआ रवाना!

16 वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुआ जत्था :

  • अधिकारियों ने बताया कि 16 वाहनों के काफिले के साथ भगवती नगर यात्री निवास से देर रात 2.45 बजे यात्रियों का जत्था रवाना हुआ।
  • सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहनों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तड़के 3.30 बजे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग को पार करना होता है।
  • सूर्यास्त के पहले पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों का पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
  • यह यात्रा ‘श्रावण पूर्णिमा’ को समाप्त होगी, इस बार इस दिन संयोग से रक्षाबंधन भी होगा।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा: रवाना हुआ 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें