जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि तड़के 3.40 बजे कड़ी सुरक्षा में 43 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 1,180 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।

जत्थे में 1,180 तीर्थयात्री शामिल-

  • शनिवार को रवाना हुए जत्थे में 787 पुरुष, 243 महिलाएं और 150 साधु हैं।
  • यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।
  • यह यात्रा सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी है।
  • हर रोज तीर्थयात्रियों को अलसुबह यात्रा शुरू करनी पड़ती है।
  • क्योंकि सुरक्षा कारणों से तीर्थयात्रियों को ले जा रहे किसी भी वाहन को अपराह्न् 3.30 बजे के बाद जवाहर टनल पार करने की अनुमति नहीं होती।

अब तक हो चुकी है 48 तीर्थयात्रियों की मौत-

  • इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
  • इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।
  • आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी।
  • इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 श्रद्धालुओं की मौत!

यह भी पढ़ें: टायर फटने की वजह से हुआ अमरनाथ बस हादसा: आईजीपी जम्मू

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें