कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा है। यात्री पूरे जोश के साथ यात्रा जारी रखे हुए हैं।

रवाना हुआ 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था-

  • आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रियों का जोश ठंडा नहीं पड़ा है।
  • श्रद्धालुओं ने पूरे जोश के साथ यात्रा जारी रखी है।
  • 14 जून को 4,000 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए घाटी की ओर रवाना हुआ।
  • एक अधिकारी ने बताया कि 4,105 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है।
  • उन्होंने बताया कि यह जत्था तड़के 3.40 बजे 191 वाहनों के साथ भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ।
  • अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।
  • अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी सुनिश्चित किया है।
  • आधिकारियों ने बताया कि किसी भी तीर्थयात्री वाहन को बिना सुरक्षा के राजमार्ग से नहीं गुरजने दिया जाएगा।
  • साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा काफिले के अलावा सशस्त्र गार्ड भी प्रत्येक तीर्थयात्री वाहन में तैनात किए जाएंगे।
  • गौरतलब है कि तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकवादी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हिंदुओं की ट्रंप से मांग, पाक के खिलाफ कार्रवाई हो!

यह भी पढ़ें: 50 श्रद्धालुओं के रक्षक को ही पुलिस ने बनाया आरोपी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें