जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीती रात अमरनाथ यात्रा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि 19 घायल हो गए। हमले के बाद शिव भक्तों का श्रद्धा कम नही हुआ है बल्कि आतंकियों ने जिस मंसूबे हमला किया, उसका करारा जवाब शिभक्त दे रहे हैं। आज सुबह तीन बजे तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया।

हमले के बाद आज सुबह रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था :

  • बीती रात आतंकियों ने श्रद्धालुओं के बस पर हमला किया, जिसका करारा जवाब शिव भक्त दे रहे हैं।
  • हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा एक बार फिर जत्था रवाना हुआ।
  • हमले के बाद आज सुबह तीन बजे 3,289 शिव भक्तों ने एक बार फिर जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हो गया।
  • जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ।
  • बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
  • आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • साथ ही इस बात को भी साफ कर दिया गया है कि अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ हमला: 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जागी सरकार!

कल रात 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ हमला :

  • जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर 8 बजकर 20 मिनट पर आतंकी हमला किया।
  • यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
  • इस हमले में 19 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • ये हमला अनंतनाग के बटेंगू इलाके में हुआ है।
  • मरने वाले सभी श्रद्धालुओं में पांच गुजरात के और दो महाराष्ट्र के हैं।
  • सभी मृतक में 6 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
  • बता दें ये सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर : रुकी हुई अमरनाथ यात्रा फिर हुई बहाल!

अमरनाथ हमले में 3 से 5 आतंकी शामिल :

  • बाबा बर्फानी का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर सोमवार को आतंकी हमला हुआ।
  • अमरनाथ हमले में 3 से 5 आतंकी शामिल थे।
  • इस हमले में लश्कर का आतंकी इस्माइल भी शामिल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें