पत्थरबाजी का खतरा अमरनाथ तीर्थयात्रा पर मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा पर पत्थरबाजों और आतंकियों के हमले हो सकते है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरंभ होने जा रही है।

तीर्थयात्रा पर पत्थरबाजी का संकट-

  • इस बार अमरनाथ यात्रा पर पत्थरबाज बड़ा खतरा साबित हो सकते है।
  • इन खतरों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई।
  • माना जा रहा है कि नौशेरा में हुई भारतीय सेना की कार्रवाई का असर इस यात्रा पर पड़ सकता है।
  • बैठक में गृह मंत्रालय में सलाहकार अशोक प्रसाद ने कहा कि तीर्थयात्रा को आतंकियों ओर पत्थरबाजों से समान खतरा है।
  • इस खतरे को देखते हुए तीर्थयात्रा मार्ग में करीब 27,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे।
  • पिछले साल यात्रा के लिए 20,000 अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस कर्मियों की तैनात की गई थी।
  • यह यात्रा 7 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी।
  • बता दें कि इस साल यह यात्रा 40 दिन चलेगी।
  • यात्रा के लिए अब तक करीब 1.80 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
  • पिछले साल अमरनाथ यात्रा में करीब 2.20 लाख तीर्थयात्रियों ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बस हादसा : पीएम मोदी ने 2 लाख रूपये का मुआवजा किया घोषित!

यह भी पढ़ें: लापता हुआ सुखोई 30 लड़ाकू विमान, सीमा पार जाने की आशंका!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें