अमेरिकी कंपनी वेस्टिंगहाउस भारत में न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगी, अमेरिकन कंपनी यह काम भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के साथ मिलकर करेगा।

मोदी और ओबामा ने किया स्वागत:

  • अमेरिकन कंपनी वेस्टिंगहाउस भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के साथ मिलकर भारत ने न्यूक्लियर रिएक्टर बनाएगी।
  • वेस्टिंगहाउस एनपीसीआईएल के साथ मिलकर देश में 6 परमाणु रिएक्टर बनाएगी।
  • 2017 तक दोनों देश अनुबंधात्मक व्यवस्था सम्बंधित सभी काम कर लेंगे।
  • गौरतलब है कि, दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु मुद्दों पर करीब एक दशक पुरानी भागीदारी है, जो इस करार के बाद नयी ऊंचाइयों पर पहुँच जाएगी।
  • व्हाइट हाउस की बैठक में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में 6 एपी1000 रिएक्टर बनाये जाने की घोषणा का स्वागत किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फैसले का सवगत किया।
  • व्हाइट हाउस की जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धी वित्त पोषण पैकेज के लिए भारत-यूएस एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट बैंक के साथ मिलकर योजना को रेखांकित किया गया।
  • गौरतलब है कि, यह योजना दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है।
  • ये परियोजना भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में सक्षम होगा।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार ब्रियान डीज ने बताया कि, ये रिएक्टर भारत के लिए स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराएँगे और साथ ही हजारों रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें