भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार  ने शासन से संबंधित कई दुविधाओं को खत्म करने का काम किया है।

अमित शाह ने बताई पीएम मोदी की उपलब्धि-

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की एक बेहद उल्लेखीय उपलब्धि यह है कि इसने शासन से संबंधित कई दुविधाओं को खत्म किया है।
  • बुधवार को पीएम मोदी के जीवन पर एक पुस्तक का विमोचन करते हुए शाह ने ये बात कही।
  • उन्होंने कहा कि इस सरकार ने शासन से संबंधित कई दुविधाओं को खत्म करने का काम किया है।
  • शाह ने कहा कि लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया कि उद्योग तथा कृषि दोनों साथ-साथ विकास कर सकते हैं।
  • उन्होंने बताया कि बड़े शहरों के साथ-साथ गांव भी विकास कर सकते हैं।
  • मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कल्याणकारी उपायों के साथ-साथ सुधार भी हो सकता है।
  • आगे उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर ‘रोजगारविहीन विकास’ का तमगा लगा दिया गया।
  • जबकि सरकार ने मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से 7.28 करोड़ लोगों को रोजगार दिया।
  • शाह ने यह भी कहा कि देश के करोड़ों लोगों के लिए रोजगारों का सृजन करना संभव नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि मोदी सकार के पास करने के लिए बहुत कुछ है।
  • क्योंकि पिछली सरकार ने ज्यादा कुछ नहीं किया।
  • अध्यक्ष ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया अब बदल गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें