भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने जानकारी दी कि, पार्टी केंद्र में सरकार के दो साल पूरे होने के तहत Vikas Parv मनाएगी।

नेता अपने क्षेत्र में रात गुजारेंगे:

  • भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को आयोजित किया गया।
  • जिसका संबोधन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया।
  • उन्होंने जानकारी दी की पार्टी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास पर्व का आयोजन करेगी।
  • यह विकास पर्व कल से शुरू होगा और 15 दिनों तक चलेगा।
  • अमित शाह ने जानकारी दी की पार्टी इन 15 दिनों में एक बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जो विकास पर्व के तहत ही होगा।
  • विकास पर्व में सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में रात गुजारेंगे और जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।
  • प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह बोले, “हमने देश को निर्णायक सरकार दी”।
  • उन्होंने कहा कि, “हमने देश को ऐसी सरकार दी है जो नीतियां बनाती है, नीतियों का क्रियान्वयन करती है”।
  • उन्होंने यूपीए सरकार के 10 सालों के शासन को निशाना बनाते हुए कहा कि, “10 सालों के घोटाले और भ्रष्टाचार के बाद मोदी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी।
  • उन्होंने कहा कि, “हमारे विरोधी भी नहीं निकल पा रहे कमियां”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें