देश के केरल राज्य में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है, जिस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री से पहले जनसभा को सम्बोधित किया।

केरल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है:

  • अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि, इस विशाल जनसैलाब को देखकर लग रहा है, केरल में भाजपा की सरकार आएगी।
  • अमित शाह ने हमेशा की तरह अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ शुरू की।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 1967 में भारतीय जनसंघ विपक्ष की भूमिका में आ रहा था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जिसके बाद से अब तक भारतीय जनता पार्टी की भूमिका सभी जानते हैं।
  • केंद्र सरकार के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार हर 15 दिन में एक ऐसी योजना बनाती है, जो देश के गरीबों को समर्पित है।
  • उन्होंने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया, जिनमें उज्ज्वला योजना, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान शामिल रहीं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह का अत्याचार हो रहा है, वो लोकतंत्र के इतिहास में शर्मनाक है।
  • उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, केरल में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सीएम के संरक्षण में हमले हो रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, पार्टी कार्यकर्ताओं पर जितने अत्याचार होंगे, पार्टी उतनी मजबूत होगी।
  • पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दमन की प्रक्रिया के जवाब में भाजपा के लोग संवैधानिक तरीका अपनाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें