भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर चर्चा की।

कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, कालेधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, नोट बंद होने से आतंकियों को करार झटका लगा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नकली नोटों का कारोबार करने वालों को झटका लगा है।
  • वहीँ अमित शाह ने इस दौरान ये भी कहा कि, देश की जनता और करदाताओं ने फैसले का स्वागत किया है।

किसान, गरीब मजदूरों को चिंता करने की जरुरत नहीं:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, फैसले से प्रमाणिक करदाताओं को डरने की जरुरत नहीं है।
  • अमित शाह ने कहा कि, इससे सिर्फ हवाला कारोबारियों को झटका लगा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, किसान, गरीब मजदूर को चिंता करने की जरुरत नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानी नहीं होगी।
  • साथ ही उन्होने कहा कि, किसी को हड़बड़ी करने की जरुरत नहीं है।
  • अमित शाह ने कहा कि, दिसम्बर तक सभी के नोट बदल लिए जायेंगे।
  • साथ ही अमित शाह ने सभी से हड़बड़ी न करने की अपील की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें