मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में चल रहे ‘सिंहस्थ महाकुम्भ’ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने समरसता स्नान में भी भाग लिया।
अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव:
- मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में चल रहे ‘सिंहस्थ महाकुम्भ’ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समरसता स्नान में भाग लिया।
- इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी शिप्रा नदी में डुबकी लगायी।
- इसके अलावा पार्टी के कई बड़े नेता अमित शाह के साथ मौजूद रहे।
- उज्जैन के वाल्मीकि घाट पर आयोजन किया गया था, जिसमे अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी महाराज, अवधेशानंद महाराज समेत कई साधु संतों ने स्नान में भाग लिया।
- भाजपा ने पहले सिर्फ दलित समुदाय के लोगों के साथ स्नान करने और समरसता स्नान करने की घोषणा की थी, जिसकी कई साधु संतों के द्वारा निंदा की गयी थी।
- उनका कहना था कि, इस तरह के आयोजन से लोगों को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है।
- जिस कारण भाजपा ने आखिरी समय में कार्यक्रम में बदलाव किया और सभी को मंच पर जगह दी गयी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार