बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस की न ही कोई विचारधार है और न ही कोई नीति है। अमित शाह ने महात्मा गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो दूरदर्शी होने के साथ ही चतुर बनिया थे।

अमित शाह ने महात्मा गांधी को कहा ‘चतुर बनिया-

  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर है।
  • रायपुर दौरे के दौरान अमित शह ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी दूरदर्शी होने के साथ-साथ बहुत चतुर बनिया थे।
  • शाह ने कहा कि महात्मा गांधी को पता था कि आगे क्या होने वाला है।
  • अमित शाह यहीं नहीं रुके।
  • उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए।
  • उन्होंने बताया कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने की सलाह दी थी।

भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र-

  • इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी को सिद्धांतों पर आधारित पार्टी कहा।
  • उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है।
  • अमित शाह ने कहा कि पार्टी का अहम मुद्दों पर नजरिया साफ़ है।
  • आगे उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य तेज़ी से विकास कर रहे है।

यह भी पढ़ें: आधार से PAN लिंकिंग फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक!

यह भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ मिली नई ताकत, SCO का पूर्ण सदस्य बना भारत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें