पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री पर करारा हमला करते हुए कहा कि “अपने चार दशक के राजनीतिक करियर में इतना खराब और कमजोर रक्षा मंत्री नहीं देखा।” अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को जोकर बताते हुए ये भी कहा कि “पर्रिकर को अपने मंत्रालय और सेना की कार्यशैली के बारे में कुछ नहीं पता।”

मैंने ऐसा नाकाबिल रक्षा मंत्री नहीं देखा-अमरिंदर सिंह

  • पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला।
  • अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘अपने चार दशक के राजनीतिक करियर में इतना खराब और कमजोर रक्षा मंत्री नहीं देखा।’
  • उन्होंने यहाँ तक कहा कि ‘पर्रिकर को अपने मंत्रालय और सेना की कार्यशैली के बारे में कुछ नहीं पता।’
  • अमरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक का लाभ लेना चाहती है ।
  • ‘सर्जिकल स्ट्राइक मामले में राजनीति से देश को काफी नुकसान होगा।’
  • रक्षा मंत्री के बयान ‘इससे पहले कोई सर्जिक स्ट्राइक नहीं हुई है’ पर अमरिंदर सिंह ने चुटकी ली
  • उन्होंने कहा कि “मैंने ऐसा नाकाबिल रक्षा मंत्री नहीं देखा, वो जोकर हैं”
  • ‘पर्रिकर को शायद नहीं पता की पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं.’
  • ‘उन्हें अपने कार्यलय और सेना के बारे में कोई जानकारी नहीं है’
  • अमरिंदर सिंह ने कहा कि इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है
  • लेकिन इस बात को लेकर किसी भी पार्टी ने कभी राजनीति नही कि है।’
  • ‘परन्तु भाजपा पंजाब ,यूपी और अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनाव को जीतने के लिए’
  • ‘सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है।’
  • उन्हों ने कहा कि ‘देशहित में ऐसे प्रयासों से बाज आना चाहिए।’

ये भी पढ़ें :सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते J&K में बॉर्डर इलाके के सभी स्कूलों हुए बंद!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें