अंडमान निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप में भारी बारिश और तूफ़ान ने कहर बरपाया हुआ है । इस बारिश और तूफ़ान में 800 पर्यटक बुरी तरह से फंस गए हैं। सभी पर्यटकों को बचने का बीड़ा उठाते हुए भारतीय नौसेना ने बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय नौसेना ने इन पर्यटकों को बचाने के लिए अपने चार जहाज रवाना किए हैं।

 हैवलॉक द्वीप से निकालकर पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर पहुँचाया जायेगा

  • भरी बारिश और तूफ़ान की चपेट में आया अंडमान निकोबार द्वीप समूह का हैवलॉक द्वीप ।
  • हैवलॉक द्वीप में आये तूफ़ान में 800 पर्यटक फंस गए हैं।
  • जिन्हें निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा अभियान चलाया है।
  • भारतीय नौसेना ने फंसे हुए पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए अपने 4 जहाज़ रवाना किये हैं।
  • ये जहाज़ इन पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से निकाल कर पोर्ट ब्लेयर ले जायेंगे।
  • बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने भारी बारिश और आंधी के बाद नेवी से मदद मांगी थी।
  • जिसमे उन्होंने इस द्वीप पर फंसे पर्यटकों को निकालने की बात कही थी।
  • सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने जहाज़ बितरा, बंगारम, कुंभीर और एलसीयू 38 को पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना कर दिया हैं।
  • भेजे गए जहाजों में छोटे और बड़े दोनों जहाज़ हैं
  • बता दें कि छोटे जहाज घाट से पर्यटकों को लेने का काम कर रहे हैं।
  • जब कि बड़े जहाजों पर लंगर लगा कर नावों का इंतजाम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :इन्होंने कहा था मोदी को मौत का सौदागर !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें