दिल्ली के नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीँ दूसरी तरफ लगातार ईवीएम मशीन में गड़बड़ियां निकालने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को करारी हार का सामना करना पड़ा। आप की इस हार के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामना आया है। अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर सत्ता के लोभ होने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल को दी थी दिल्ली के लिए काम करने की सलाह-

  • एमसीडी चुनाव में आप को मिली करारी हार के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है।
  • अन्ना हजारे ने कहा आम आदमी पार्टी की हार पर दुःख जताया।
  • उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके बताए रास्ते पर नहीं चले इसलिए उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
  • अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर सत्ता के लाभ का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि कुर्सी मिलने के बाद केवल सत्ता ही दिखाई देते है।
  • उन्होंने कहा कि सत्ता मिलने के बाद लोग समाज के लिए काम करना भूल जाते है।
  • सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को काम करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने वो नहीं किया।
  • अन्ना हजारे के मुताबिक़ अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी के फर्क ने आम आदमी पार्टी को हराया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एमसीडी चुनाव 2017: नतीजों के साथ शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर!

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नकारात्मक राजनीति की: मनोज तिवारी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें