केंद्र सरकार ने प्लास्टिक करेंसी की छपाई का फैसला कर लिया है। इसको लेकर सरकार की तैयारी जोरो पर है। जल्द ही लोगों के हाथ में प्लास्टिक करेंसी भी होगी। इस बात की जानकारी आज लोकसभा में एक सवाल के जबाव में सांसद द्वारा दी गई।

  • वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा प्लास्टिक करेंसी से जुड़ी यह जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि प्लास्टिक नोट की छपाई के लिए सरकार तत्पर है।
  • इसके लिए जरूरी मटीरियल की खरीद प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

ये नोट आएंगा सबसे पहले :

  • साल 2014 में सरकार ने संसद को बताया था आरबीआई काफी समय से प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी में है।
  • सबसे पहले 10 रूपये के 1 अरब नोट छापे जाएंगे।
  • जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक पहले 10 रूपये का नोट को फिल्ड ट्रायल के लिए लाएगा।
  • भौगोलिक और जलवायु के आधार चुने गए पर पांच शहरों में सबसे पहले यह नोट जारी किए जाएंगे।
  • जिसमें कोची, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर शहर का नाम सामने आया।

प्लास्टिक करेंसी की खासियत :

  • प्लास्टिक करेंसी की खासियत यह है कि इनकी नकल करना बेहद कठिन होता है।
  • इनकी लाइफ औसतन पांच साल की होती है।
  • यह के नोट की तुलना में जल्दी खराब नहीं होते है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें