रेप के मामले में मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़क चुकी है। पंचकूला में बेहद खराब होते माहौल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में हाईअलर्ट घोषित कर दिया। इस हिंसा में अबतक 31 लोगों की जान गई है, जबकि 200 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। बता दें कि हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में सेना पहुंच चुकी। सेना ने मुख्यालय को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हजारों के तादात में समर्थक जुटे-

  • सिरसा में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
  • कई क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दिया गया है।
  • सेना  डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में घुस चुकी है।
  • यहाँ हजारों की संख्या में डेरा के गुंडे जमे हुए है।
  • सेना अब डेरा के गुंडों को यहाँ से खदेड़ेगी।
  • वहां अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: पंचकुला में सेना की टुकड़ियां तैनात, सिरसा के लिए भी तैयारी पूरी

आश्रम होंगे सील-

  • अब तक डेरा सच्चा सौदा के तीन आश्रमों को सील कर दिया गया है।
  • कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर के आश्रमों को सील कर दिया गया है।
  • ख़बरों के मुताबिक़ डेरा सच्चा सौदा के 36 आश्रमों को सील करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा में भड़की हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील

31 की गई जान, 200 से अधिक घायल:

  • अब तक पंचकूला हिंसा में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
  • जबकि कल शुरू हुई हिंसा में मीडियाकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।
  • पंचकुला में 100 से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में बलात्कारी ‘बाबा’ के दो आश्रम सील

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें: भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें: HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें